Diya Jethwani

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता -22-Jun-2022.. डरावना सपना..

अचानक से एक चीख ने सुजाता की आंख खुली वो दौड़ती हुई रश्मि के कमरे में आई...। 
कमरे में देखा तो रश्मि पलंग के एक कोने पर दुबक कर बैठीं थीं...। 
सुजाता उसके करीब गई और बोलीं :- फिर से वही सपना देखा क्या...? 
रश्मि खामोश पथरीली आंखों से बैठी रहीं...। 
सुजाता :- अच्छा चल.. मेरे साथ चलकर सो... आजा...। 
लेकिन रश्मि अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई..। 
सुजाता ने तीन चार बार अपनी बात को दोहराया लेकिन जब रश्मि ने कोई जवाब नहीं दिया तो... सुजाता अपने पति सुनील को बुलाने चलीं गई...। 
कुछ देर में दोनों रश्मि के पास आए और फिर से साथ चलने और पानी पीने को बोला... लेकिन इस बार भी नाकाम..। 
सुनील :- ये आज इतना अजीब बर्ताव क्यूँ कर रहीं हैं.. पहले तो सपने आने पर हमेशा साथ चल देतीं थीं.... फिर आज क्या हुआ इसे..। 
सुजाता :- वहीं तो मुझे भी समझ नहीं आ रहा... तभी तो आपको बुलाया...। 
सुनील :- चलो इसे हम दोनों मिलकर साथ लेकर चलते हैं..। 

सुनील और सुजाता ने रश्मि को दोनों तरफ़ से पकड़ कर उठाने की कोशिश ही की थीं की तभी वो जोर से चीखीं.... छोड़ो मुझे.. वरना मार डालूंगी तुम दोनों को..। 
डरावनी आवाज सुनकर दोनों पति पत्नी घबरा कर दूर हो गए...। 
फिर हिम्मत करके बोले.. :- कौन हो तुम...। ये हमारी बेटी की आवाज नहीं हैं...। 
रश्मि :- हीही हीहीहीही.... मैं तुम दोनों की मौत हूँ...। तुम्हारी बेटी के अंदर आकर तुम दोनों को मार डालूंगी...। 

दोनों बहुत ज्यादा डर गए और दरवाजे की तरफ भागे.. तभी दरवाजा बंद हो गया..। खिड़कियां जोर जोर से कड़कने लगी...।लाइट्स आन आफ होने लगी...।वो दोनों जोर जोर से रोने और चीखने चिल्लाने लगे...। 
तभी रश्मि पलक झपकते ही उनके पास आई और बोलीं :- पापा .... उठो... ऐसे क्यूँ चिल्ला रहे हो... देखो मम्मी भी डर गई हैं...। 


अचानक से सुनील की आंख खुली और रश्मि को सामने देख कर बोला :- ओहहह.... लगता हैं मैं कोई सपना देख रहा था...। 

रश्मि मुस्कुराते हुए :- क्या पापा फिर से... सपना...। 

   17
6 Comments

Mohammed urooj khan

23-Jun-2022 12:31 PM

Nice 👌

Reply

Seema Priyadarshini sahay

23-Jun-2022 10:53 AM

बेहतरीन रचना👌👌

Reply

Diya Jethwani

23-Jun-2022 08:56 AM

Thank you aap sabhi ko

Reply